
Inter Caste Marriage Yojana Maharashtra 2020 : – दोस्तों, आज हम आपको अपने लेख में महाराष्ट्र सरकार द्वारा Maharashtra Antarjatiya Vivah Yojana की जानकारी लेके आये है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कुछ साल पहले अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत जाति भेदभाव को खत्म करने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। अब इस योजना के अंतर्गत यदि कोई नवविवाहित जोड़ा, जिस में से कोई एक स्वर्ण जाति से संबंध रखता हो। जबकि दूसरा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंध रखता हो उसे सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाएगी।
महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। किंतु अंतरजातीय विवाह योजना महाराष्ट्र के साथ-साथ अंबेडकर फाउंडेशन की ओर से नवविवाहित दंपति को प्रोत्साहन राशि में 2.50 लाख रुपए दिए जाएंगे, जो कि कुल मिलाकर 3 लाख रुपये बन जाते हैं। इस प्रकार राज्य सरकार अंतरजातीय विवाह करने वाले नवविवाहित दंपति को 3 लाख रूपय की मदद करेगी | योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। इस Inter Caste Marriage Yojana सभी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं, कृपया हमारा आर्टिकल अंत तक जरूर देखें।
Contents
अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना महाराष्ट्र 2020
Inter-Caste Marriage Incentive Scheme Maharashtra – महाराष्ट्र प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के प्रति भेद-भाव, छुआ-छूत की भावना को दूर करने के लिए इस योजना का संचालन किया गया है। योजना के तहत सवर्ण हिन्दू जाति के युवक, युवती द्वारा अनुसूचित जाति के युवक, युवती से विवाह करने पर अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार राशि प्रदान किया जाएगा। इस योजना को लागू करने का उद्देश्य समाज में जिससे किसी जाति के व्यक्ति या वर्ग का शोषण न हो सके। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा Inter Caste Marriage Scheme को शरू किया गया है।
योजना का नाम | अंतरजातीय विवाह योजना महाराष्ट्र |
शुरू की गयी | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | इंटर-कास्ट मैरिज करने वाले दम्पति |
उद्देश्य | जातिगत भेद-भाव को दूर करना |
राशि | 3 लाख रुपये |
आवेदन | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Maharashtra अंतरजातीय विवाह योजना 2020 के लाभ-
- इस अंतरजातीय विवाह योजना में राज्य सरकार द्वारा 50,000 रुपये तथा डॉ आंबेडकर फाउंडेशन के द्वारा 2.50 लाख रुपये जोड़ कर कुल 3 लाख रुपये की राशि लाभार्थी को दी जायेंगी।
- Inter Caste Marriage Yojana 2020 के ज़रिये जातिगत भेदभाव को कम कर सभी धर्मों में समानता लाना।
- इस योजना की तरफा से दी जाने वाली राशि उन युवक या युवती को दी जाएगी। जिन्होंने अनुसूचित जाति या जनजाति के युवक व युवती से विवाह किया हो।
- महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रदना की जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। लाभार्थी का बैंक अकाउंट होना चाहिए तथा बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
अंतरजातीय विवाह सहायता योजना हेतु पात्रता शर्ते-
Eligibility Criteria for Inter-Caste Marriage Yojana 2020:
- आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- वर या वधु की उम्र 21 वर्ष और 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए।
- दंपत्ति में से एक सवर्ण हिन्दू जाति का होना अनिवार्य है।
- दंपति में से किसी के ऊपर आदालत में मुकदमा दाखिल न हुआ हो।
- युवक, युवती दोनों की पहली शादी होनी चाहिए।
- सरकार द्वारा मिलने वाली राशि प्राप्त करने के लिए विवाहित जोड़े का कोर्ट मैरिज प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- इंटर-कास्ट मैरिज स्कीम के तहत यदि कोई अनुसूचित जाति या जनजाति का व्यक्ति किसी पिछड़े वर्ग या सामान्य वर्ग के युवक या युवती से विवाह करता है, तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना के लिए जरूरी दस्तावेज-
Required Documents for Maharashtra Inter-Caste Marriage Yojana – इस अंतरजातीय विवाह योजना के लिए मुख्य दस्तावेजों का होना अनिवार्य है।
आधार कार्ड | जाति प्रमाण पत्र |
आयु प्रमाण पत्र | कोर्ट मैरिज पत्र |
बैंक अकाउंट पासबुक | मोबाइल नंबर |
मोबाइल नंबर | पासपोर्ट-साइज फोटो |
अंतरजातीय विवाह योजना महाराष्ट्र 2020 ऑनलाइन आवेदन करें-
Inter-Caste Marriage Yojana Maharashtra 2020 Online Application Form – अंतरजातीय विवाह योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया निम्न प्रकार से है:
- सबसे पहले आवेदक को “सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग महाराष्ट्र सरकार” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद, आपके समाने होम पेज खुल जायेगा। जैसे हमने नीचे चित्र में दिखाया गया:

- यहां आपको Schemes के अंदर Social Integration के विकल्प पर क्लिक करना होगा। जैसा ऊपर दिखाया गया है।
- यहां क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा।
- यहां आपको अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आपको योजना से जुडी सभी जानकारी प्राप्त हो जाएँगी।
- आवेदक / विवाहित युगल को अपने आवेदन पत्र को निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तिगत रूप से कंसर्न डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर ऑफिसर (मुम्बई सिटी एंड मुम्बई अपानगर सोशल वेलफेयर आफिसर, ब्रुहम मुंबई, चेंबूर के लिए) के साथ आवश्यक दस्तावेजी साक्ष्य के साथ प्रस्तुत करना चाहिए।
SSJA Dept Maharashtra सम्पर्क विवरण-
सहायक आयुक्त, समाज कल्याण, मुंबई शहर और शहरी
Note => अभी आंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को बंद किया गया है, जैसे ही यह प्रक्रिया शुरू होगी आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट https://sjsa.maharashtra.gov.in/ पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर “आंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म ओपन हो जायेगा | यहां आपको अपनी (लड़के व लड़की) दोंनो की जानकारी प्रस्तुत करनी होंगी।
- साथ ही मांगे गए आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर अंत में SUBMIT के विकल्प पर क्लिक कर अपना पंजीकरण पूरा करना होगा।
- इसके बाद, आधिकारिक तौर पर आपके ऑनलाइन पंजीकरण की जाँच के बाद,आपको Inter Caste Marriage Yojana का लाभ प्रदान किया जायेगा।
यहां हमने आपको महाराष्ट्र अंतरजातीय विवाह योजना (Inter Caste Marriage Yojana Maharashtra) की सभी जानकारी दी हैं। आशा करते हैं की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। यदि आपको इस योजना के विषय में कोई अन्य प्रश्न पूछने हो। तो हमे नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो। हम जल्द ही आपसे सम्पर्क कर आपको जवाब देंगे। महाराष्ट्र व अन्य सभी राज्यों की सरकारी योजनाओं के लिए हमारे पेज www.forum4india.com के साथ जुड़े रहें। धन्यवाद-