Delhi CM Pilgrimage Scheme 2020 – वैसे तो आप सभी जानते हो की हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी योजनाओ की जानकारी देते हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से दिल्ली सरकार की एक नई योजना की जानकारी लाए हैं। अगर आप दिल्ली के निवासी है तो इस योजना के बारे में ध्यानपूर्वक पढ़ें। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा शुरू की गई हैं। इस योजना का नाम “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना (Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana)” रखा गया है। योजना के तहत वृद्ध लोगों के लिए दिल्ली सरकार की योजनाओं में से एक है।
सरकार ने हमेशा से ही बुजुर्गों को सभी प्रकार की सुविधाएँ देने के लिए काफी योजनाओं का शुभारंभ किया है। ताकि वो अपने बुढ़ापे में किसी के ऊपर निर्भर न होना पड़े। भारत एक धार्मिक देश है और तीर्थ यात्रा का भी बहुत महत्व है। ऐसे में बहुत से ऐसे गरीब वरिष्ठ नागरिक हैं, जो ऐसे स्थानों में धन की कमी के कारण नहीं जा पाते हैं। इसी परेशानी को देखते हुए अरविंद केजरीवाल जी ने इस योजना को शुरू किया है। दिल्ली सरकार राज्य के उन बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाने की योजना बनाई है, जो आर्थिक कमी के कारण तीर्थ स्थानों में जाने के लिए असमर्थ हैं। इससे वे बिना किसी परेशानी के तीर्थ दर्शन कर सकते हैं। इस Mukhymantri Tirth Yatra Yojana से जुड़ी सभी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं। आपको हमारा आर्टिकल अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
Contents
- 1 मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली 2020
- 1.1 दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए पात्रता-
- 1.2 योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए सुविधाएं-
- 1.3 Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज-
- 1.4 दिल्ली मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना निर्धारित तीर्थ मार्ग-
- 1.5 मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली 2020 ऑनलाइन आवेदन करें-
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली 2020
Delhi CM Pilgrimage Scheme 2020 Highlights:
योजना | मुख्यमंत्री मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना |
घोषणा | CM अरविंद केजरीवाल के द्वारा |
लॉन्च | जनवरी, 2018 |
लक्ष्य | वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाना |
क्रियान्वयन | अगस्त, 2018 |
यात्रा की शुरुवात | 4 सितंबर |
ऑनलाइन पोर्टल | यहां क्लिक करें |
दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए पात्रता-
Eligibility Criteria for Delhi CM Pilgrimage Scheme – इस तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा, जैसे:
- बुजुर्ग व्यक्ति दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
- बुजुर्ग की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- किसी सरकारी सेवा या स्वयं के बिजनेस का कार्यकर्त्ता न रहा हो।
- बुजुर्ग की आय रूपए 3 लाख वार्षिक से कम होना चाहिए।
- हर साल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से चयनित 1100 बुजुर्ग इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए पात्र होंगे।
योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए सुविधाएं-
Facilities for Pilgrimage under Delhi Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana:
- Delhi CM Pilgrimage Scheme के तहत चयनित बुजुर्गों को 3 दिन 2 रात की यात्रा मुफ्त में कराई जायेगी।
- यात्रा के लिए चयनित बुजुर्गों के लिए यात्रा के दौरान रहने और भोजन की व्यवस्था दिल्ली सरकार करेगी।
- बुजुर्ग अपने साथ देख -भाल के लिए 18 वर्ष से अधिक का कोई एक महिला/ पुरुष ले जा सकते हैं सरकार उस व्यक्ति के यात्रा /रहने एवं खाने का खर्च उठाएगी।
- प्रत्येक मार्ग की यात्रा 3 दिन और 2 रात की होगी।
- यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा | इसके बाद, बुजुर्ग आवेदकों का चयन लाटरी के आधार पर किया जायेगा।
Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana हेतु आवश्यक दस्तावेज-
Important Documents of Delhi CM Free Pilgrimage Scheme – दिल्ली मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना (Mukhyamantri Tirth Yatra Yojna) के लिए मुख्य दस्तावेजों का होना अनिवार्य है
- आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- राशन कार्ड (Ration card)
- फोटोग्राफ (Photograph)
- सेल्फ अटेस्टेड प्रमाण पत्र (Self-Attested Certificate)
- स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (Health Certificate)
दिल्ली मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना निर्धारित तीर्थ मार्ग-
Delhi CM Free Pilgrimage Scheme (Prescribed Pilgrimage Route) – दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पांच तीर्थ मार्गों का निर्धारण किया गया है, जिनके नाम निम्नलिखित हैं:
मथुरा | आगरा |
फतेहपुर | सिकरी |
हरिद्वार- | ऋषिकेश |
पुष्कर | अजमेर |
अमृतसर | आनंदपुर साहेब |
वृन्दावन | वैष्णव देवी |
वृन्दावन | नीलकंठ |
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दिल्ली 2020 ऑनलाइन आवेदन करें-
Delhi CM Pilgrimage Scheme 2020 Apply Online – दिल्ली राज्य में ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के नीचे दिए दिशा-निर्देश की जाँच करें:
- आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध होंगे या फिर आप इसे विभागीय आयुक्त कार्यालय या संबंधित विधायक (MLA) या तीर्थ यात्रा समिति के कार्यालय (Office of Pilgrimage Committees) के माध्यम से ऑनलाइन दायर कर सकते हैं।
- तीर्थयात्रियों का चयन लक्की-ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा और संबंधित क्षेत्र के विधायक को चयनित निवासियों को दिल्ली से संबंधित प्रमाणित करना होगा।
- आवेदनकर्ता को दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसकी आयु 60 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
- Application Form (PDF Format) for Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: Click Here
इसे भी पढ़ें: | |
दिल्ली फ्री बिजली योजना 2020 | यहाँ क्लिक करें |
मुख्यमंत्री झुग्गी झोपड़ी आवास योजना | यहाँ क्लिक करें |
दिल्ली मुख्यमंत्री मुफ्त सीवर योजना | यहाँ क्लिक करें |